23 जुलाई 2013 - 19:30
तुर्की में विरोध प्रदर्शनों और गिरफ़्तारियों का सिलसिला जारी

तुर्की में सरकार विरोधी प्रदर्शन करने वालों की गिरप़्तारी का सिलसिला जारी है। तुर्की की पुलिस नें पन्द्रह और लोगों को सामानदाग़ और इन्ताकिया शहर से गिरफ़्तार किया है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) के अनुसार तुर्की में सरकार विरोधी प्रदर्शन करने वालों की गिरप़्तारी का सिलसिला जारी है। तुर्की की पुलिस नें पन्द्रह और लोगों को सामानदाग़ और इन्ताकिया शहर से गिरफ़्तार किया है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार हाताई शहर में तीस लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। हाताई शहर, सीरिया की सीमा पर स्थित है। हताई शहर में पुलिस नें प्रदर्शन कारियों के टेण्ट उखाड़ दिये और तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। उधर इस्ताम्बूल में भी तीस लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तुर्क पुलिस, प्रदर्शन कारियों की फ़ोटो को देख कर प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को गिरफ़्तार कर रही है।