23 जुलाई 2013 - 19:30
ईराक़ की जेलों पर आतंकवादी हमले, सैंकड़ों क़ैदी फ़रार

ईराक़ में बग़दाद और उसके आसपास के पास के क्षेत्र ताजी में जेलों में टकराव और हमलों में पचासों लोगों की मौत और सैंकड़ों क़ैदी फ़रार हो गए हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ में बग़दाद और उसके आसपास के पास के क्षेत्र ताजी में जेलों में टकराव और हमलों में पचासों लोगों की मौत और सैंकड़ों क़ैदी फ़रार हो गए हैं।ख़बरों के अनुसार रविवार की रात सैंकड़ों बंदूक़धारियों नें अबूग़ुरैब और ताजी की जेलों पर हमला कर दिया और सैंकड़ों पुलिस अधिकारियों से कई घण्टे तक संघर्ष जारी रहा जिसमें बहुत से लोगों के मरने की ख़बर है।ईराक़ के उच्च रैंक के अधिकारी हकीम अलज़मीली और शावान मोहम्मद के अनुसार इस दौरान जेलों से 600 से ज़्यादा क़ैदी फ़रार होने में सफल हो गए।क़ानून मंत्रालय के वक्ता के अनुसार झड़प में 21 क़ैदी और कम से कम 25 और लोगों की मौत हो गई।स्पष्ट रहे कि इन दोनों जेलों में अलक़ाएदा से सम्बंध रखने वाले सैंकड़ों क़ैदी मौजूद थे। पुलिस के सूत्रों के अनुसार ताजी जेल पर हमले में 13 जबकि अबू ग़ुरैब जेल पर हमले में 10 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।ताजी और अबूग़ुरैब जेलें ईराक़ पर अमरीका के हमलों के बाद क़ैदियों से बुरे व्यवहार की घटनाओं की वजह से बहुत मशहूर रही है।