अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में वहाबी आतंकवादियों के शिया कम्युनिटी पर आतंकवादी हमले रमज़ाने मुबारक में भी जारी हैं। बलूचिस्तान के कोएटा शहर में पिछले दिन अज्ञात हथियार बंद लोगों की तरफ़ से एक टैक्सी पर की गई फ़ायरिंग के नतीजे में दो शिया जवान शहीद और तीन घायल हो गए।कोएटा के कंधारी बाज़ार में अज्ञात बंदूक़धारियों की तरफ़ से की गई फ़ायरिंग में रमज़ान अली और शुक्रुल्लाह शहीद हो गए। घायलों को पास के एक हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के घटना स्थल पर पहुँचने से पहले बंदूक़धारी फ़रार कर गए। अभी तक किसी आतंकवादी संगठन नें इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
21 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 443795
पाकिस्तान में वहाबी आतंकवादियों के शिया कम्युनिटी पर आतंकवादी हमले रमज़ाने मुबारक में भी जारी हैं