अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में अदालत की तरफ़ से काले आदमी की हत्या में शामिल एक सफ़ेद आदमी को बरी किये जाने के विरुद्ध अमरीका के सौ से ज़्यादा शहरों में विरोध प्रदर्शन किये गए हैं। अमरीका में काले आदमी ट्रेवन मार्टिन के हत्यारे को अदालत से बरी किये जाने पर अमरीकी जनता दो भागों में बँट गई है। मार्टिन के गृहनगर मयामी में सैंकड़ों लोगों नें रैली निकाली जिसमें मार्टिन के पिता नें भी हिस्सा लिया और कहा कि वह न्याय के लिये हर दरवाज़ा खटखटाएंगे। 17 साल के मार्टिन को सफ़ेद आदमी जार्ज ज़मरमीन नें सीने में गोली मार दी थी। जबकि ज़मरमीन को पिछले सप्ताह एक अदालत नें स्टैण्डयूर क़ानून के अन्तर्गत बरी कर दिया था। इस क़ानून के अन्तर्गत कोई भी आदमी अपनी ज़िन्दगी बचाने के लिये उस आदमी की हत्या कर सकता है जिससे अशांति का ख़तरा भी हो। कैलीफ़ोर्निया में जमा प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस क़ानून को ही समाप्त करना होगा।रैली में राष्ट्रपति ओबामा की राजधानी शिकागो में भी निकाली गई। अमरीका में कुछ हलक़ों का कहना है कि मार्टिन की हत्या नस्ली भेदभाव के कारण की गई।
21 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 443787
अमरीका में अदालत की तरफ़ से काले आदमी की हत्या में शामिल एक सफ़ेद आदमी को बरी किये जाने के विरुद्ध अमरीका के सौ से ज़्यादा शहरों में विरोध प्रदर्शन किये गए हैं