21 जुलाई 2013 - 19:30
फ़्रांस में परदे पर प्रतिबंध के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग।

फ़्रांस में पर्दे पर प्रतिबंध के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शन कारियों और पुलिस के बीच झड़पों में कई लोग घायल हो गए।

फ़्रांस में पर्दे पर प्रतिबंध के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शन कारियों और पुलिस के बीच झड़पों में कई लोग घायल हो गए।प्रेस टीवी से मिली रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस की राजधानी पेरिस में प्रदर्शनों की शुरूआत उस समय हुई जब पुलिस ने स्थानीय पार्क में मौजूद एक पर्देदार मुसलमान महिला से पूछताछ की। महिला के पति नें हस्तक्षेप किया तो उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। गिरफ़्तार हुए आदमी की रिहाई के लिये बहुत से स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन के बाहर पहुँच गए जिन्हें भगाने के लिये पुलिस नें आँसू गैस का जम कर इस्तेमाल किया। फ़्राँस में दो साल पहले पास किये जाने वाले क़ानून के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर नक़ाब, पर्दा या बुर्क़ा पहनने पर डेढ़ सौ यूरो का जुर्माना लगाया जा सकता है।यूरोपीय देश ऐसे में आज़ादी का नारा लगाते हैं जब वह अपने देश में आज़ादी के विरुद्ध कामों पर ज़ोर देते हैं और किसी भी शहरी को इन देशों में यह अधिकार हासिल नहीं है कि वह अपनी मज़हबी सिद्धांतों के अनुसार ज़िन्दगी गुज़ारे।