अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की फ़ौज नें पूर्वी शहर दैरुल ज़ूर में आतंकवादियों के विभिन्न ठिकानों को नष्ट कर दिया और भारी मात्रा में असलहे और गोला बारूद ज़ब्त किया। इसी शहर में आठ अन्य आतंकवादियों के मारे जाने की भी ख़बर है। ख़बरों के अनुसार दक्षिणी शहर दरआ में जिब्हतुन्नसरा के दसियों तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार उत्तर पूर्वी शहर हसका में फ़ौज नें कई आप्रेशन कर के आतंकवादियों को बहुत नुक़सान पहुँचाया। पिछले दिन सीरिया की फ़ौज नें उत्तर पश्चिमी शहर अदलिब में 120 आतंकवादियों को मौत की घाट उतार दिया।
21 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 443444
सीरिया की फ़ौज नें पूर्वी शहर दैरुल ज़ूर में आतंकवादियों के विभिन्न ठिकानों को नष्ट कर दिया और भारी मात्रा में असलहे और गोला बारूद ज़ब्त किया