20 जुलाई 2013 - 19:30
हज़रत ज़ैनब स. के रौज़े पर हमले के विरोध में पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन।

पाकिस्तान के विभिन्न इलाक़ो में आज देश के शिया व सुन्नी मुसलमानों नें मिलकर सीरिया में हज़रत ज़ैनब स. के रौज़े पर आतंकवादियों के हाथों होने वाले हमले के विरोध में रैलियां निकालीं। विरोधी रैलियों में पाकिस्तान के शिया सुन्नी सभी मुसलमानों नें भाग लिया

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विभिन्न इलाक़ो में आज देश के शिया व सुन्नी मुसलमानों नें मिलकर सीरिया में हज़रत ज़ैनब स. के रौज़े पर आतंकवादियों के हाथों होने वाले हमले के विरोध में रैलियां निकालीं।विरोधी रैलियों में पाकिस्तान के शिया सुन्नी सभी मुसलमानों नें भाग लिया और सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के विरुद्ध नारे लगाकर रसूल ख़ुदा स. की नवासी के हरम के साथ किये गए अपमान की कड़ी आलोचना की। पाकिस्तान अहले सुन्नत वल जमात मुसलमानों के एक संगठन के प्रमुख शेर हैदर नें विरोध प्रदर्शन में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि- तकफ़ीरी आतंकवादी एक तरफ़ तो दावा करते हैं कि अहले सुन्नत में से हैं हालाँकि उनका अहले सुन्नत वल जमात से कोई सम्बंध नहीं है इसलिये कि उनके आमाल किसी दीन और नियम से बंधे हुए नहीं हैं।यह बात बताना आवश्यक है कि सीरिया में तकफ़ीरी वहाबी आतंकवादियों नें पिछले दिन दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित रौज़ए हज़रत ज़ैनब स. पर मार्टर गोलों से हमला किया और हरम के मैनेजर अनस रूमानी हरम के सहन में पड़ने वाले गोले से शहीद हो गए।सीरिया के आंतकवादी पश्चिमी और अरब ताक़त के बल पर सीरिया में स्थित सभी मज़हबी स्थानों को नष्ट कर देना चाहते हैं। इससे पहले यह तकफ़ीरी संगठन रसूल स. के सहाबी हज़रत हुज्र बिन अदी की क़ब्र खोद कर उनके पवित्र जिस्म को क़ब्र से निकाल कर किसी अनजान जगह दफ़्न करने के अपराध को अन्जाम दे चुके हैं।