20 जुलाई 2013 - 19:30
इराक़ में 12 धमाके, 65 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल।

इराक़ की राजधानी बग़दाद में 12 कार बम धमाकों और एक सड़क के किनारे रखे हुए बम के फटने से 65 लोगों की मौत और 190 से ज़्यादा लोग घायल हो गए

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की राजधानी बग़दाद में 12 कार बम धमाकों और एक सड़क के किनारे रखे हुए बम के फटने से 65 लोगों की मौत और 190 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। इराक़ी अधिकारियों के अनुसार सड़क के किनारे रखे बम और 12 कार बम धमाके, बग़दाद के आर्थिक क्षेत्रों में अफ़्तार के बाद हुए। बारूद से भरी कारें शापिंग सेंटर की पार्किंग क्षेत्र में खड़ी की गईं थीं।अभी तक धमाकों की ज़िम्मेदारी किसी संगठन नें स्वीकार नहीं की है।इराक़ के विभिन्न शहरों में रमज़ान के महीने में फ़ायरिंग और बम धमाकों में अब तक 250 से ज़्यादा लोग शहीद हो चुके हैं।इससे पहले बाक़ूबा में बंदूक़धारी लोगों नें फ़ायरिंग कर के अलक़ाएदा के विरोधी लीडर बासिम महमूद और उनके दो साथियों को क़त्ल कर दिया था।