प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के मंसूरा शहर में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पों के दौरान तीन औरतों की मौत हो गयी।मंसूरा के एक अस्पताल के अधिकारी आदिल सय्यद ने शनिवार को तड़के बताया कि मुरसी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प के दौरान बर्डशॉट और छुरे से हमले में 3 आदमी मारे गये हैं जबकि 7 लोग घायल हुए हैं।उन्होंने बताया कि जुमे को मरने वालों में तीनों औरतें थीं।मंसूरा के एक और मेडिकल अधिकारी अब्दुल वहाब ने तीनों लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों औरतों को बंदूक़ से गोली मारी गयी। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।झड़प में घायल मुरसी के एक समर्थक प्रदर्शनकारी ने कहा कि जुमे को हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मंसूरा की तंग सड़कों पर मार्च कर रहे थे कि बदमाशों ने उन पर बंदूक़, चाक़ू और पत्थरों से हमला कर दिया। स्पष्ट रहे कि जुमे को मिस्र की राजधानी क़ाहेरा सहित दूसरों शहरों में इख़्वानुल मुस्लेमीन के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर मुरसी को दोबारा हुकूमत सौंपने की मांग दोहराई।3 जुलाई 2013 को मिस्र के सेना प्रमुख जनरल अब्दुल फ़त्ताह अल सीसी ने टेलीविजन पर ऐलान किया था कि इख़्वानुल मुस्लेमीन के पूर्व बड़े नेता मोहम्मद मुरसी अब राष्ट्रपति नहीं हैं और सुप्रीम संवैधानिक कोर्ट के अध्यक्ष अद्ली मंसूर को मिस्र का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। मिस्री सेना ने संविधान भी निलंबित कर दिया था।
20 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 443436
मिस्र के मंसूरा शहर में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पों के दौरान तीन औरतों की मौत हो गयी।