18 जुलाई 2013 - 19:30
ज़ायोनी शासन इस्लामी दुनिया की वर्तमान स्थिति से ग़लत फ़ायदा उठा रहा है।

लेबनान में इमाम सादिक़ अ. हौज़ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अफ़ीफ़ नाबलसी नें ज़ायोनी शासन की ब्रावेर योजना, जिसमें अलनक़ब की लाखों हेक्टेयर ज़मीन की ज़ब्ती और अलनक़ब इलाक़े की बस्तियों पर क़ब्ज़ा और लाखों फ़िलिस्तीनियों के बेघर करने की योजना की आलोचना की।

लेबनान में इमाम सादिक़ अ. हौज़ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अफ़ीफ़ नाबलसी नें ज़ायोनी शासन की ब्रावेर योजना, जिसमें अलनक़ब की लाखों हेक्टेयर ज़मीन की ज़ब्ती और अलनक़ब इलाक़े की बस्तियों पर क़ब्ज़ा और लाखों फ़िलिस्तीनियों के बेघर करने की योजना की आलोचना की।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना बहुत ही ख़तरनाक है। इस योजना के विरुद्ध मुसलमानों को मुक़ाबला करना चाहिये।आयतुल्लाह नाबलसी नें ज़ायोनी सरकार की तरफ़ से फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता पर दिन ब दिन हो रहे अत्याचारों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ज़ायोनी सरकार इस समय मुसलमानों में पाये जा रहे मतभेदों और कुछ इस्लामी देशों की स्थिति से अच्छी तरह से फ़ायदा उठा रही है।उन्होंने इस्लामी दुनिया में मतभेदों व दूरियों को ज़ायोनी सरकार की तरफ़ से अत्याचारों में बढ़ौत्तरी का कारण माना और कहा कि ज़ायोनी सरकार इस समय मुसलमानों की वर्तमान स्थिति से ग़लत फ़ायदा उठा रही हे और फ़िलिस्तीन के अधिग्रहित क्षेत्र में यहूदी बस्ती के निर्माण की योजना पर तेज़ी से काम कर रही है।आयतुल्लाह नाबलसी नें ज़ोर देकर कहा कि इस्लामी दुनिया के बीच आपसी एकता से ही फ़िलिस्तीनी क़ौम के भविष्य की उम्मीद की जा सकती है।