18 जुलाई 2013 - 19:30
लेबनान के राष्ट्रपति नें हिज़बुल्लाह के समर्थन पर ज़ोर दिया

लेबनान के राष्ट्रपति ने यूरोपीय यूनियन से मांग की है कि हिज़बुल्लाह को आतंकवादी संगठन की सूची में सम्मिलित न किया जाए क्योंकि यह संगठन आतंकवादी नहीं बल्कि लोगों की रक्षा करने वाला है।

लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल सुलैमान नें अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों में हिज़बुल्लाह के समर्थन किये जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। अल यौमुस्साबए की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के राष्ट्रपति ने यूरोपीय यूनियन से मांग की है कि हिज़बुल्लाह को आतंकवादी संगठन की सूची में सम्मिलित न किया जाए क्योंकि यह संगठन आतंकवादी नहीं बल्कि लोगों की रक्षा करने वाला है।राष्ट्रपति मिशेल सुलैमान नें विदेश मंत्री अदनान मंसूर को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है कि वह यूरोपीय यूनियन से मांग करें कि हिज़बुल्लाह को आतंकवादी संगठनों की सूची से बाहर रखा जाए। राष्ट्रपति सुलैमान नें कहा कि हिज़बुल्लाह लेबनानी समाज का ही एक हिस्सा है इसलिये इसे आतंकवादियों की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है।यहाँ पर यह बात बताना आवश्यक है कि अमरीका और ज़ायोनी सरकार नें यूरोपीय यूनियन से मांग की है कि हिज़बुल्लाह लेबनान को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया जाए। यूरोपीय यूनियन नें जुमेरात को बरसर्ज़ में अपनी बैठक में इस मामले पर विचार किया था।