अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) नें ख़बर दी है कि अलजज़ीरा जी. वी. टैनल की रिपोर्ट के अनुसार पिछली रात बहरैन के अलरफ़ा शहर में एक मस्जिद के सामने कार बम धमाका हुआ जिसमें अभी तक जान और माल के नुक़सान की सही सूचना अभी तक नहीं मिली है।बहरैन की प्रादेशिक पुलिस नें इस घटना को आतंकवादी घटना क़रार देते हुए कहा कि धमाके के फ़ौरन बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुँच गई और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस नें कहा कि उसने घटना की जाँच शुरू कर दी है।अल विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बहरैन में धमाके बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और इस देश में इस तरह की घटनाएं आश्चर्य जनक हैं और इसकी सही तरह से जाँच होनी चाहिये।अल विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी नें सरकारी जाँच पर भरोसा जताते हुए कहा कि किसी अच्छी जाँच टीम को घटना की जाँच करनी चाहिये।आयतुल्लाह ईसा क़ासिम नें भी इस घटना की की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम बहरैन में सुधार चाहते हैं लेकिन आतंकवाद से नहीं, हम प्रत्येक आतंकवादी घटना की निंदा करते हैं।जानकारों का मानना है कि यह बम विस्फ़ोट आले ख़लीफ़ा का नया पैंतरा है और इस घटना की पीछे ख़ुद बहरैनी सरकार का हाथ है।
18 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 442335
अलजज़ीरा जी. वी. टैनल की रिपोर्ट के अनुसार पिछली रात बहरैन के अलरफ़ा शहर में एक मस्जिद के सामने कार बम धमाका हुआ जिसमें अभी तक जान और माल के नुक़सान की सही सूचना अभी तक नहीं मिली है।