राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि उनकी इराक़ यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को अधिक से अधिक विस्तृत करना है। राष्ट्रपति ने आज तेहरान से बग़दाद रवाना होने से पहले पत्रकारों के समूह में कहा कि ईरान और इराक़ के संबंध बहुत अच्छे हैं और दिन प्रतिदिन उनमें विस्तार हो रहा है। उन्होंने इस बयान के साथ कि दोनों देशों के इतिहास, राष्ट्रों के रुझान व दृष्टिकोण पूर्णरूप से एक दूसरे से संबंधित हैं, कहा कि आज लाखों ईरानी व इराक़ी एक दूसरे के देशों की यात्रा करते हैं और दोनों राष्ट्रों के बहुत से धार्मिक स्थल एक दूसरे के देशों में मौजूद हैं। ईरान के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि ईरान/ इराक की सुरक्षा, प्रतिष्ठा और विकास व प्रगति को अपनी प्रगति व विकास समझता है। साथ ही उन्होंने बल देकर कहा कि आज दोनों देशों के हित और शत्रु दोनों संयुक्त हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के मध्य सहकारिता में विस्तार के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। ईरान के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि इराक़ी अधिकारियों से भेंट में विभिन्न क्षेत्रों में द्वपीय संबंधों को मज़बूत करने के मार्गों की समीक्षा की जायेगी। राष्ट्रपति इराक़ के पवित्र नगरों कर्बला और नजफ की यात्रा पर भी जायेंगे जहां वह पवित्र स्थलों का दर्शन करेंगे।
17 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 442333
राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि उनकी इराक़ यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को अधिक से अधिक विस्तृत करना है