अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें कहा कि इस्राईल इस पोज़ीशन में नहीं है कि वह ईरान के विरुद्ध अपनी धमकियों पर अमल कर सके। उन्होंने यह बात ज़ोर देकर कही कि दुश्मन को अच्छी तरह से मालूम है कि अगर उसनें ईरान पर हमले की कोशिश की या उसके बारे में सोचा भी तो ईरान उससे भी तेज़ी के साथ उसका मुँह तोड़ जवाब देगा।डाक्टर हसन रूहानी का यह बयान इस्राईल के प्रधानमंत्री के धमकी भरे बयान के बाद सामने आया है जिसमें उसने कहा था कि ईरान के विरुद्ध सभी विकल्प खुले हुए हैं। अमरीका और इस्राईल ईरान को लगातार फ़ौजी हमले की धमकियां देते रहते हैं जिसका उद्देश्य उनके अनुसार ईरान को परुमाणु बम बनाने से रोकना है।जबकि ईरान हमेशा से अमरीका और इस्राईल के आरोपों को रद्द करता रहा है और उसका कहना है कि ईरान का परुमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शान्तिपूर्ण उद्देश्यों जैसे बिजली बनाने आदि के लिये हैं।
17 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 442331
ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें कहा कि इस्राईल इस पोज़ीशन में नहीं है कि वह ईरान के विरुद्ध अपनी धमकियों पर अमल कर सके