जाने माने एटमी साइंटिस्ट डाक्टर अब्दुल क़दीर ख़ान नें कहा है कि उनकी राजनीति से दूर रहने की ख़बरें सही नहीं हैं बल्कि यह केवल मनगढ़ंत बातें हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी को एम. क्यू. एम. या मुस्लिम लीग में शामिल नहीं कर रहे हैं, राष्ट्र की सेवा के लिये स्वयं को इलेक्शन में जनता के सामने प्रस्तुत किया। यह बातें उन्होंने एक निजी टी. वी. को दिये गए एक इन्टरव्यू में कहीं। डाक्टर अब्दुल क़दीर ख़ान नें कहा कि नवाज़ शरीफ़ के पास पूरी टीम है, फ़िलहाल उन्हें अपने लेखन के माध्यम से सलाह मशवरे दे रहा हूँ। बिजली की समस्या का हल चीन की सहायता से छोटे डैम बनाकर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर नवाज़ शरीफ़ कहेंगे तो वह पाकिस्तान का राष्ट्रपति बन कर पाकिस्तान की सेवा करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।ईरान के एटमी मुद्दे को लेकर डाक्टर अब्दुल क़दीर ख़ान नें कहा कि ईरान के पास एटम बम नहीं है। ज्ञात रहे ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा था कि एटमी बम बनाना हराम है और इसी लिये हम एटमी बम नहीं बनायेंगे और अगर एटमी बम बनाना हराम न होता तो हमें ऐसा करने से दुनिया की कोई ताक़त नहीं रोक सकती थी.
17 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 442328
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा था कि एटमी बम बनाना हराम है और इसी लिये हम एटमी बम नहीं बनायेंगे और अगर एटमी बम बनाना हराम न होता तो हमें ऐसा करने से दुनिया की कोई ताक़त नहीं रोक सकती थी.