17 जुलाई 2013 - 19:30
आले सऊद और आले यहूद के विरुद्ध प्रदर्शन

सऊदी अरब के अलबुरैदा शहर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने आले सऊद के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं नें महिला क़ैदियों के साथ एकजुटता का ऐलान करते हुए आले सऊद की निंदा में नारे लगाए।

सऊदी अरब के अलबुरैदा शहर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने आले सऊद के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं नें महिला क़ैदियों के साथ एकजुटता का ऐलान करते हुए आले सऊद की निंदा में नारे लगाए।प्रदर्शन करने वाली महिलाओं नें महिला क़ैदियों, विशेषकर अलक़ुसैर की फ़ौरन रिहाई की मांग की जिन्हें अरब की एक दिखावटी अदालत नें पन्द्रह साल क़ैद की सज़ा सुनाई है।सऊदी अरब की अदालत में ऐसी हालत में अलक़ुसैर को पन्द्रह साल क़ैद की सज़ा सुनाई है कि किसी भी वकील को उनके बचाव के लिये अदालत में आने की इजाज़त नहीं दी गई है।सऊदी अरब की दिखावटी अदालत नें इसी तरह जुमे के दिन दो शिया मुसलमानो को अलशरक़िया क्षेत्र में प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में आठ साल और नौ साल क़ैद की सज़ा सुनाई है।