16 जुलाई 2013 - 19:30
तालेबान ने सीरिया में अपनी मौजूदगी स्वीकारी

पाकिस्तानी तालेबान सीरिया में अलक़ायदा के आतंकियों के साथ लड़ रहे हैं।

पाकिस्तानी तालेबान सीरिया में अलक़ायदा के आतंकियों के साथ लड़ रहे हैं।पाकिस्तानी तालेबान के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने सीरिया में जारी लड़ाई पर नज़र रखने के लिए वहां अपना अड्डा स्थापित किया है। तालेबान के अनुसार सीरिया में तालेबान का यह अड्डा, अफ़ग़ानिस्तान युद्ध में भाग लेने वाले अरब लड़ाकों की सहायता से स्थापित किया गया  है जो हाल ही में सीरिया में लड़ रहे हैं। तालेबान का कहना है कि पिछले दो महीने के दौरान युद्ध और सूचना तकनीक के कम से कम बारह विशेषज्ञ सीरिया में मौजूद हैं। तालेबान के नेता और सीरिया में तालेबान के अड्डे के मुखिया मुहम्मद अमीन ने बताया कि जेहाद पर नज़र रखने के लिए छह महीने पूर्व सीरिया में एक सेल स्थापित किया गया था और इस सेल को तहरीके तालेबान और उसके समर्थक दलों का भरपूर समर्थन प्राप्त है और यह सेल सीरिया संकट के बारे में जानकारियां पाकिस्तान में मौजूद तालेबान के नेताओं को भेजता है। ज्ञात रहे कि सीरिया में इस समय तीस से अधिक अरब और ग़ैर अरब देशों के आतंकी सक्रिय हैं।