16 जुलाई 2013 - 19:30
सीरिया में विद्रोहियों के क़ब्ज़े से रसायनिक पदार्थ ज़ब्त

सीरिया की सशस्त्र सेना ने कहा है कि विद्रोहियों से लड़ाई के दौरान एक फैक्ट्री में उन्हें घातक रसायनिक पदार्थ मिले हैं।सीरिया की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता के अनुसार दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र जोबर में सेना के अभियान के दौरान यह रसायनिक पदार्थ मिले हैं जिन्हें आतंकवादी सेना और आम नागरिकों के विरुद्ध प्रयोग कर रहे थे। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह रसायनिक पदार्थ मार्टर गोले बनाने में प्रयोग किए जा रहे थे। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व रूस के विदेशमंत्री ने भी कहा था कि उनके पास इस बात के ठोस प्रमाण हैं कि आतंकवादियों ने ही आम नागरिकों के विरुद्ध रसायनिक पदार्थों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा था कि आवश्यकता पड़ने पर वह यह प्रमाण सार्वजनिक करेंगे।(