16 जुलाई 2013 - 19:30
तालिबान लड़ाकों का पहला जत्था सीरिया पहुँचा।

तहरीके तालिबान पाकिस्तान के एक प्रमुख कमांडर ने ऐलान किया है कि तालिबान लड़ाकों का पहला जत्था सीरिया पहुँच चुका है और जल्द ही दूसरा जत्था भी दमिश्क पहुंच जाएगा।

तहरीके तालिबान पाकिस्तान के एक प्रमुख कमांडर ने ऐलान किया है कि तालिबान लड़ाकों का पहला जत्था सीरिया पहुँच चुका है और जल्द ही दूसरा जत्था भी दमिश्क पहुंच जाएगा।फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, तुर्की और सऊदी अरब की आम सहमति से पाकिस्तानी तालिबान ने सीरिया में घुसकर बश्शार असद सरकार के खिलाफ कार्यवाहियां शुरू करने के लिए एक कमांड सेंटर स्थापित किया है।तहरीके तालिबान पाकिस्तान के एक प्रमुख कमांडर अब्दुल रशीद अब्बासी ने पाकिस्तान के दैनिक डॉन से बातचीत करते हुए बताया कि एक सौ बीस से एक सौ पचास लड़ाकों पर आधारित तालिबान का एक और गुट भी सीरिया के रास्ते में है और इसी सप्ताह पहले से मौजूद आतंकियों की सहायता के लिए सीरिया के शहरों में दाख़िल हो जाएगा।गौरतलब है कि यह आतंकवादी विभिन्न रास्तों से सीरिया पहुंच रहे हैं, तहरीके तालिबान पाकिस्तान के सरग़ना हकीमुल्ला महसूद के एक करीबी साथी ने इस ख़बर की पुष्टि की है।