पाकिस्तान के कोएटा से मिली रिपोर्टों के अनुसार कल की घटना के विरोध में आज व्यवसायिक केन्द्र बंद हैं और सड़कों पर ट्रैफ़िक भी न के बराबर है। प्रदर्शनकारियों नें विरोध प्रदर्शन करते हुए कांसी रोड और अलमदार रोड को बंद कर दिया है जबकि राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की अपील पर शोक भी मनाया जा रहा है।मजलिसे वहदते मुस्लेमीन बलूचिस्तान के सिक्रेट्री अल्लामा अली डोमकी नें रेडियो तेहरान से ख़ास बातचीत करते हुए कहा कि बहुत ही तेज़ी के साथ शिया मुसलमानों के क़त्ल से यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करने में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार, जासूसी संगठनों और सिक्योरिटी दस्तों नें पहले दिन से ही आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही की होती तो ज यह दिन न देखना पड़ता। अल्लामा मक़सूद अली डोमकी नें कहा कि अगर शियों का क़त्ल रोकने के लिये वर्तमान सरकार नें कोई कठोर कार्यवाही न की तो सरकार के विरुद्ध पड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किये जाएंगे।स्पष्ट रहे कि कल अफ़्तार के समय शैतानी ताक़तों के एजेण्टों नें मुसलमानों की आपसी एकता को समाप्त करने के लिये अमरीका और ज़ायोनी साज़िशों पर अमल करते हुए कोएटा की मस्जिद रोड पर रोज़े की हालत में 4 शिया मुसलमानों पर अंधाधुन्ध फ़ायरिंग कर के उन्हें शहीद कर दिया जबकि रात के समय ख़ुदाईदाद रोड पर बी फ़ायरिगं कर के 2 लोगों की शहादत और 3 गायल हो गए।
16 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 441901
पाकिस्तान के कोएटा से मिली रिपोर्टों के अनुसार कल की घटना के विरोध में आज व्यवसायिक केन्द्र बंद हैं और सड़कों पर ट्रैफ़िक भी न के बराबर है। प्रदर्शनकारियों नें विरोध प्रदर्शन करते हुए कांसी