13 जुलाई 2013 - 19:30
जार्डन की सीमा से सीरिया में दाखिल हो रहे हैं आतंकवादी।

आतंकवादी संगठन अलक़ायदा और वहाबी आतंकवादी गुटों के तत्व कुछ पश्चिमी और अरब मुल्कों के सहयोग से जार्डन की सीमा से सीरिया में दाखिल हो रहे हैं

अलआलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि अलकायदा और वहाबी आतंकवादी गुटों के तत्व जार्डन की सीमा से सीरिया में दाखिल हो रहे हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी संगठन अलक़ायदा और वहाबी आतंकवादी गुटों के तत्व कुछ पश्चिमी और अरब मुल्कों के सहयोग से जार्डन की सीमा से सीरिया में दाखिल हो रहे हैं। सीरिया में आतंकवादियों के साथ लड़ने वाले जार्डन नागरिकों की संख्या ७०० से अधिक है। इसी बीच जिबहतुन्नस्रा गुट के सरगना नूरुद्दीन हलबी ने कहा है कि हालिया सप्ताह में तुर्की के रास्ते कम से कम एक हज़ार २०० विदेशी व अरब लड़ाके सीरिया में दाखिल हुए हैं और यह लोग सीरिया की राजधानी दमिश्क, हुम्स और दरआ शहरों में बश्शार असद की सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं।