तुर्की के इस्ताम्बूल शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है।शहर के तक़सीम स्कवायर पर बड़ी संख्या में लोगों ने जमा हो कर ग़ाज़ी पार्क की ओर मार्च किया जो सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सेंटर बना हुआ है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दाग़े और पानी की तेज़ बौछार छोड़ी। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में ऐसे प्लेकार्ड उठा रखे थे जिन पर प्रधानमंत्री से इस्तीफ़े की मांग की गई थी।ग़ौरतलब है कि तुर्की में मई के आख़िर से उस समय प्रदर्शन शुरू हुए थे जब सरकार ने तक़सीम स्कवायर के निकट स्थित एक ऐतिहासिक पार्क को तोड़ कर उसके स्थान पर शापिंग सेंटर बनाने की परियोजना का ऐलान किया था। उसके बाद से इन प्रदर्शनों में सरकार से इस्तीफ़े देने की मांग की जाती रही है।
13 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 440725
शहर के तक़सीम स्कवायर पर बड़ी संख्या में लोगों ने जमा हो कर ग़ाज़ी पार्क की ओर मार्च किया जो सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सेंटर बना हुआ है।