बहरैन की इस्लामी अल-विफ़ाक़ पार्टी नें 31 बहरैनियों को गिरफ़्तार किये जाने और 72 घरों पर पुलिस के हमले की सूचना दी है। बहरैन के अख़बार अलवसत के अनुसार इस्लामिक अल-विफ़ाक़ पार्टी बहरैन नें आज एक बयान जारी करके कहा है कि पिछले दो दिनों में 31 बहरैनी आम शहरियों को गिरफ़्तार किया गया है और उनके 72 घरों पर हमला किया गया है जबकि 6 बहरैनियों को बुरी तरह से ज़ख़्मी किया गया है और यातनाएं दी गईं हैं, यह ऐसी हालत में है कि दो और शहरियों को गोली लगी है। बहरैन के मानवीय अधिकारों के केन्द्र के सदस्य यूसुफ़ अल महाज़ा नें सोल ड्रेस में बहरैनी फ़ौजियों के हाथों कुछ घरों के दरवाज़ों और खिड़कियों के तोड़े जाने और घरों के सामानों को तबाह करने की सूचना दी है। एक राजनीतिक विशेषज्ञ रिज़वान रिज़क नें कहा है कि बहरैन की सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को कुचल रही है जिससे पूरी दुनिया यहाँ तक कि मानवीय अधिकारों के संगठन भी नाराज़ हैं और इस देश का इन्क़ेलाब जल्द ही आले ख़लीफ़ा की सरकार के अन्त का कारण बनेगा।
11 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 439961
बहरैन के अख़बार अलवसत के अनुसार इस्लामिक अल-विफ़ाक़ पार्टी बहरैन नें आज एक बयान जारी करके कहा है कि पिछले दो दिनों में 31 बहरैनी आम शहरियों को गिरफ़्तार किया गया है और उनके 72 घरों पर हमला किया गया है जबकि 6 बहरैनियों को बुरी तरह से ज़ख़्मी किया गया है और यातनाएं दी गईं हैं