11 जुलाई 2013 - 19:30
मक़सदे हुसैनी संगठन नें किया पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन

आज के इस तेज़ी से आगे बढ़ रहे काल में जबकि अख़बारों और टी. वी. के माध्यम से रोज़ हमारे सामने अजीबो ग़रीब बातें सामने आ रही हैं, इन हालात में एक पढ़ी लिखी औरत ही घर और समाज को शिक्षा के माध्यम से बदल सकती है,

आज के इस तेज़ी से आगे बढ़ रहे काल में जबकि अख़बारों और टी. वी. के माध्यम से रोज़ हमारे सामने अजीबो ग़रीब बातें सामने आ रही हैं, इन हालात में एक पढ़ी लिखी औरत ही घर और समाज को शिक्षा के माध्यम से बदल सकती है, यह बातें मक़सदे हुसैनी संगठन की तरफ़ से आयोजित एक प्रोग्राम में मोहतरमा तलअत नें कहीं। यह प्रोग्राम मक़सदे हुसैनी संगठन की जानिब से होने वाले समर कैम्प की समाप्ति के बाद उपहार वितरण करने के लिये आयोजित हुआ था। प्रोग्राम की शुरूवात तिलावते कलामे पाक से हुई। प्रोग्राम की अध्यक्षता मोहतरमा रबाब ज़ैदी, प्रिन्सपल जामियातुज़्ज़हरा लखनऊ नें की। प्रोग्राम में लोगों को सम्बोधित करते हुए मोहतरमा सय्यदा क़ुदसिया ज़ैदी नें कहा कि सभी स्टूडेन्ट्स को इस्लामी समाज में रहकर नवीन ज्ञान प्राप्त करना चाहिये। उन्होंने कहा कि आज की लड़कियाँ कल की माँ बनेंगी इसलिये लड़कियों को शिक्षा के सहारे समाज के अन्धेरे को दूर करना होगा। समारोह में मौलाना सय्यद कल्बे जवाद नक़वी भी उपस्थित थे, उन्होंने छात्राओं को पुरस्कार दिये।