11 जुलाई 2013 - 19:30
जायोनी हुकूमत लेबनान पर फिर हमला करने की तैयारी कर रही है।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्ला के एक सीनियर लीडर ने ने कहा है कि जायोनी हुकूमत इस विचार के धोखे में कि हिज़्बुल्ला सीरिया में व्यस्त है, लेबनान पर फिर हमला करने की तैयारी कर रही है

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्ला के एक सीनियर लीडर ने ने कहा है कि जायोनी हुकूमत इस विचार के धोखे में कि हिज़्बुल्ला सीरिया में व्यस्त है, लेबनान पर फिर हमला करने की तैयारी कर रही है।हिज़्बुल्ला की जनरल असेम्बली के उप प्रमुख शेख नबील क़ाक़ूक़ ने कहा कि जायोनी सरकार ने लेबनान पर हमला करने के लिए दो दिन पहले सैन्य अभ्यास पूरा किया है और वह यह समझती है कि हिज़्बुल्ला सीरिया में व्यस्त है इसी लिए उचित समय की तलाश में है कि लेबनान पर फिर हमला कर सके।शेख नबील काक़ूक़ ने कहा कि सीरिया के संकट के बावजूद हिज़्बुल्ला, जायोनी शासन को एक बार फिर जबरदस्त हार का स्वाद चखाने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि इबरा में कट्टरपंथी वहाबी तत्वों की अशांति वह सभी हल्क़े अपमानित हो गए जो लेबनान में पैसे और हथियारों से अशांति और षड़यंत्र फैलाना चाहते थे, उन्होंने कहा अल-मुसतक़बिल नामक राजनीतिक पार्टी बाहरी हितों के लिए काम कर रही है।