अमेरिका और अरब पिट्ठुओं द्वारा समर्थित आतंकवादियों के विरूद्ध सीरियन आर्मी का सफल आप्रेशन जारी है। सीरियन टीवी के अनुसार सेना ने दमिश्क उपनगरीय इलाक़ों में सफल ऑपरेशन करके सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है। इन आपरेशनों में सीरियन सेना ने भारी मात्रा में इस्राईल के बने हथियार जब्त किए हैं। दूसरी ओर सीरियन आर्मी ने ज़ैनबिया के क़रीबी इलाक़े हुजैरह में अभियान शुरू किया है जिसमें सौ आतंकवादी मारे गए हैं। हुजैरह क्षेत्र ज़ैनबिया के पास है जिसकी वजह से उसकी इस्ट्राटेजिक अहमियत है। सीरियन आर्मी ने उत्तरी प्रांत हुम्स में खालेदिया शहर में काफी कामयाबी हासिल की है। उधर दक्षिणी शहर दरआ में सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के बम बनाने का कारखाना ध्वस्त कर दिया है, इस आपरेशन में पंद्रह आतंकवादी मारे गए। उधर अदलिब शहर के जिला अलदाना में जनता ने विरोध प्रदर्शन कर बच्चों पर आतंकवादियों के यौन उत्पीड़न की निंदा की। ग़ौरतलब है सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को अमेरिका, जायोनी सरकार, सऊदी अरब, तुर्की और कतर का समर्थन हासिल है।
6 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 438008
अमेरिका और अरब पिट्ठुओं द्वारा समर्थित आतंकवादियों के विरूद्ध सीरियन आर्मी का सफल आप्रेशन जारी है। सीरियन टीवी के अनुसार सेना ने दमिश्क उपनगरीय इलाक़ों में सफल ऑपरेशन करके सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है।