सीरिया के सरकारी टेलीवीज़न की रिपोर्ट के अनुसार, हुम्स के क्षेत्र तलकलख़ में में दर्जनों आतंकवादियों ने जो आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त थे, सेना के समक्ष हथियार डाल दिए। एक विद्रोही का कहना था कि सीरिया में सक्रिय विद्रोही विदेशियों के शतरंज के मोहरों में बदल गये हैं।इससे पहले सेना के एक सूत्र ने बताया था कि अलक़ुसैर क्षेत्र में भारी संख्या में आतंकवादियों ने सेना के समक्ष आत्मसमर्ण कर दिया। स्वतंत्र समाचारों के अनुसार देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की सफलतापूर्वक कार्यवाहियां जारी है और सेना ने हुम्स, हलब और दमिश्क़ के जोबर के अधिकतर क्षेत्रों पर कंट्रोल कर लिया है। अभी हाल ही में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा था कि उनका देश निर्णायक जीत के मुहाने पर है और बहुत जल्द ही सेना की जीत की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
6 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 438004
सीरिया के सरकारी टेलीवीज़न की रिपोर्ट के अनुसार, हुम्स के क्षेत्र तलकलख़ में में दर्जनों आतंकवादियों ने जो आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त थे....