6 जुलाई 2013 - 19:30
ऑले ख़लीफ़ा के विरोधियों की गिरफ्तारी के लिए घर घर तलाशी।

बहरैन की अल-विफ़ाक इस्लामी पार्टी ने खबर दी है कि आले खलीफा की फौजों ने पैंतीस (35) घरों पर हमला कर बाईस (22) लोगों को घायल कर दिया है.......

बहरैन की अल-विफ़ाक इस्लामी पार्टी ने खबर दी है कि आले खलीफा की फौजों ने पैंतीस (35) घरों पर हमला कर बाईस (22) लोगों को घायल कर दिया है।विभिन्न समाचार संस्थाओं की बहरैन से प्रकाशित होने वाले दैनिक अलवसत के हवाले से दी गई रिपोर्ट के अनुसार अल-विफ़ाक इस्लामी पार्टी ने एक बयान में कहा है कि आले खलीफ़ा सैनिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में आम निवासियों के घरों में जबरन घुसकर तलाशी लीं और घर वालों को मारा पीटा। बयान के अनुसार इन हमलों के नतीजे में बाईस लोग घायल हुए हैं। ऑले खलीफा सैनिकों ने मशहूर मस्जिद मीसम अलबहरानी सहित कई मस्जिदों पर हमला करके उनमें मौजूद सामान की तोड़फोड़ की और मसजिदों को भेंट किये गये उपहार लूट लिये।इसी सिलसिले में बहरैन के मानवाधिकार कमेटी के सदस्य और पारदर्शिता समिति के प्रमुख का कहना है कि बहरैन की जनता के अपनी मांगों के संबंध में इरादे बहुत पक्के हैं और वह उनको पूरा करवाये बिना अपने घरों में नहीं लौटेंगे।