1 जुलाई 2013 - 19:30
शेख़ शुहाता का खून बेकार नहीं जाएगा।

इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा के दफ़्तर के प्रमुख ने कहा है कि मिस्र के बुजुर्ग आलिमे दीन शेख़ शुहाता का खून बेकार नहीं जाएगा।

इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा के दफ़्तर के प्रमुख ने कहा है कि मिस्र के बुजुर्ग आलिमे दीन शेख़ शुहाता का खून बेकार नहीं जाएगा।हुज्जतुल इस्लाम मोहम्मद मोहम्मदी गुलपाएगानी ने तेहरान में शहीद शेख़ शुहाता की के याद में आयोजित सभा के अवसर पर कहा कि शेख शुहाता जामिया अल-अज़हर के बुजुर्ग शिक्षकों में गिने जाते थे और उन्होंने मिस्र में अहलेबैत अ.ह के मज़हब को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर के दफ्तर के प्रमुख ने कहा कि मिस्र के बुजुर्ग आलिमे दीन को वहाबी तकफ़ीरियों ने बड़ी बेदर्दी से शहीद किया है।ग़ौरतलब है कि मिस्र के शिया आलिमे दीन शेख़ शुहाता की याद में आज विश्व अहलेबैत परिषद और इस्लामी धर्म एकता परिषद के अधीन एक सभी आयोजित हुई जिसमें देश की बड़ी बड़ी हस्तियों ने भाग लिया।