1 जुलाई 2013 - 19:30
दो ईसाइयों की गला रेत कर हत्या।

सीरिया में सेना और जनता के विरुद्ध भयानक अपराधों में लिप्त आतंकवादी संगठनों की काली करतूत दिन प्रतिदिन सामने आ रही है।

सीरिया में सेना और जनता के विरुद्ध भयानक अपराधों में लिप्त आतंकवादी संगठनों की काली करतूत दिन प्रतिदिन सामने आ रही है।इंटरनेट पर एक वीडियो जारी की गई है जिसमें सीरिया में लड़ रहे आतंकवादी वहाबियों को दो ईसाइयों के सिर काटते हुए दिखाया गया है। दिल दहला देने वाली इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आतंकवादियों ने सरकार का समर्थन करने का आरोप लगाकर दो ईसाइयों के गले रेत दिए जिनमें एक व्यक्ति पादरी है। यह भयानक अपराध सीरिया के हिम्स एरिये में हुआ।आतंकवादी वहाबियों ने जिन्हें सलफ़ी और तकफ़ीरी भी कहा जाता है इससे पहले भी अनगिनत भयानक अपराध किए हैं। कुछ महीने पहले भी एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर आई थी जिसमें एक तकफ़ीरी आतंकवादी ने सीरियाई सेना के एक जवान का सीना चीरकर उसका कलेजा निकालकर चबाया था।सीरिया में राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए अमरीका, फ्रांस और ब्रिटेन सहित अनेक पश्चिमी देश तथा क्षेत्र में क़तर, सऊदी अरब, जार्डन और तुर्की जैसे देश इन आतंकवादी संगठनों की आर्थिक सहायता  भी कर रहे हैं और उन्हें भारी हथियारों की सप्लाई भी कर रहे हैं। चालीस से अधिक देशों से आकर सीरिया में लड़ने वालों का एक गुट जिबहतुन्नुसरह के नाम से जाना जाता है जो अलक़ायदा से जुड़ा संगठन है। सीरिया में होने वाले जघन्य अपराधों में यह संगठन दूसरों से आगे रहा है।