ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास अराक़ची नें अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा कि सीरिया और विभिन्न इस्लामिक देशों में मुसलमानों के बीच मज़हबी और सांम्प्रदायिक मतभेदों को हवा देना ज़ायोनी साज़िश है और इसमें इस्राईल का हाथ पूरी तरह से दिखाई देता है। उन्होंने आशा जताई कि इस्लामी दुनिया तकफ़ीरी औऱ वहाबी सोच को रद्द करते हुए मुसलमानों के बीच फूट डालने की साज़िश को नाकाम कर देगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नें सीरिया में क़ौमी डायलाग को आगे बढ़ाने वाली कमेटी के सदस्य के तेहरान के दौरे और ईरान के पदाधिकारियों के साथ होने वाली मुलाक़ातों का हवाला देते हुए कहा कि उक्त कमेटी लगातार कोशिशों के बाद अब सीरिया में सफलता की ओर बढ़ रही है। अब्बास अराक़ची नें स्पष्ट किया कि कमेटी के ईरानी पदाधिकारियों के साथ बातचीत बहुत ही लाभदायक रही है।ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नें रमज़ानुल मुबारक के अवसर पर सीरिया में सम्भवत: युद्ध विराम के बारे में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय रमज़ानुल मुबारक के सम्मान में सीरिया में युद्ध विराम और बातचीत शरू किये जाने की उम्मीद रखता है।
25 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 434099
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास अराक़ची नें अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा कि सीरिया और विभिन्न इस्लामिक देशों में मुसलमानों के बीच मज़हबी और सांम्प्रदायिक मतभेदों को हवा देना ज़ायोनी साज़िश है और इसमें इस्राईल का हाथ पूरी तरह से दिखाई देता है।