25 जून 2013 - 19:30
इमाम हुसैन अ. के रौज़े में शिया और सुन्नियों नें एक साथ पढ़ी जुमे की नमाज़।

इराक़ के शहर कर्बला में इमाम हुसैन अ. के रौज़े में शियों और सुन्नियों नें एक साथ जुमे की नमाज़ अदा की

इराक़ के शहर कर्बला में इमाम हुसैन अ. के रौज़े में शियों और सुन्नियों नें एक साथ जुमे की नमाज़ अदा की। इन्टरनेशनल उर्दू न्यूज़ एजेंसी न्यूज़ नूर की रिपोर्ट के अनुसार एक साथ नमाज़ अदा करने की दावत शियों के महान धर्म गुरू आयतुल्लाह सय्यद अली सीस्तानी की तरफ़ से दी गई थी। दूसरी तरफ़ इराक़ की राजधानी बग़दाद में भी एक मस्जिद में शिया और सुन्नियों नें एक साथ नमाज़ अदा की जिसमें आम लोगों के अलावा उल्मा भी सम्मिलित हुए। ग़ौरतलब रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी की दावत पर पिछले कई हफ़्तों से राजधानी बग़दाद में शिया और सुन्नियों की एक साथ नमाज़े हो रही हैं।