एक अमरीकी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी सी. आई. ए. और स्पेशल आप्रेशन ट्रोप्स पिछले कई महीनों से सीरिया के आतंकवादियों को ट्रेनिंग दे रही हैं। स्पष्ट रहे कि यह सिलसिला अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान से बहुत पहले से जारी है जिसमें उन्होंने सीरिया के आतंकवादियों को हथियार उपलब्ध कराने का ऐलान किया था। इन्टरनेशनल उर्दू न्यूज़ एजेंसी न्यूज़ नूर की रिपोर्ट के अनुसार अख़बार लास एंजेलिंस टाइम्स नें अमरीकी पदाधिकारियों और सीरिया के बाग़ी कमाण्डरों के हवाले से लिखा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के विरुद्ध विद्रोहियों को दी जा रही ट्रेनिंग में टैंको और लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल शामिल हैं और यह ट्रेनिंग पिछले साल से जॉर्डन और तुर्की में स्थित फ़ौजी ठिकानों में दी जा रही है। अख़बार नें लिखा कि ट्रेनिंग दो सप्ताह की होती है और इसमें हर बार बीस से पच्चीस विद्रोही हिस्सा लेते हैं। यह सिलसिला पिछले साल नवम्बर से जारी है और इसके लिये जॉर्डन के एक रेगिस्तान में स्थित अमरीका का एक नया फ़ौजी ठिकाना प्रयोग किया जा रहा है।
25 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 434084
एक अमरीकी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी सी. आई. ए. और स्पेशल आप्रेशन ट्रोप्स पिछले कई महीनों से सीरिया के आतंकवादियों को ट्रेनिंग दे रही हैं