अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के कुछ वहाबी सलफ़ियों नें आले ख़लीफ़ा के सिक्योरिटी दस्तों की मदद से पिछले दिन देश के अल नवीदरात क्षेत्र में स्थित मस्जिद अबूज़ ग़फ़्फ़ारी पर क़ब्ज़ा कर लिया और शियों को इस मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोक दिया।यह धावा उस समय बोला गया जब उस क्षेत्र के रहने वाले लोगों नें इस क्षतिग्रस्त मस्जिद के निर्माण का फ़ैसला किया।अल नवीदरात के क्षेत्र में स्थित शियों की यह मस्जिद पिछले साल 2011 में आले ख़लीफ़ा के पिट्ठुओं के हाथों गिरा दी गई थी जबकि आज कल इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों नें इस मस्जिद के फिर से निर्माण का फ़ैसला किया तो पिछले दिन सलफ़ी वहाबियों नें उस जगह धावा बोलकर मस्जिद को क़ब्ज़े में ले लिया और वहाँ नमाज़ पढ़ने से भी रोक दिया। बहरैन के इन्क़ेलाबी संगठन जमीअतुल वेफ़ाक़ नें इस सिलसिले में एक बयान जारी करते हुए कहाः आले ख़लीफ़ा के सिक्योरिटी दस्तों में हाथों में असलहे उठाकर सुबह से बहरैनी हम वतनों को क्षतिग्रस्त मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से रोक दिया। आले ख़लीफ़ा हुकूमत लोगों को मस्जिद अबूज़र ग़फ़्फ़ारी और इसी तरह की दूसरी मस्जिदों में जिन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, नमाज़ पढ़ने से रोककर अपनी इस्लाम विरोधी राजनीति दिखा दी है। सलफ़ी वहाबियों का मोमिनीन को क्षतिग्रस्त मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने से रोकने का मक़सद यह है कि वह नहीं चाहते कि शिया उन क्षतिग्रस्त मस्जिदों की जगहों पर नमाज़ पढ़ कर दुनिया वालों के सामने अपनी मज़लूमियत का इज़हार करें और आले ख़लीफ़ा सरकार के अत्याचार और उसके इस्लाम शासन को दुनिया के सामने पेश करें।
22 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 432917
बहरैन के कुछ वहाबी सलफ़ियों नें आले ख़लीफ़ा के सिक्योरिटी दस्तों की मदद से पिछले दिन देश के अल नवीदरात क्षेत्र में स्थित मस्जिद अबूज़ ग़फ़्फ़ारी पर क़ब्ज़ा कर लिया और शियों को इस मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोक दिया....