22 जून 2013 - 19:30
ज़ायोनी आबादी को बढ़ाने के लिये फ़िलिस्तीनियों पर वतन छोड़ने का दबाव।

अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सरकार, बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी आबादी को बढ़ाने के लिये फ़लिस्तीनी मुसलमानों को शहर छोड़कर चले जाने पर मजबूर कर रही है.....

अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सरकार, बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी आबादी को बढ़ाने के लिये फ़लिस्तीनी मुसलमानों को शहर छोड़कर चले जाने पर मजबूर कर रही है।फ़लिस्तीनियों के वकील बसाम बहर का कहना है कि ग़सिब ज़ायोनी सरकार नें ज़ायोनी आबादी को बढ़ाने के लिये हज़ारों की संख्या में फ़लिस्तीनी मुसलमानों को बैतुल मुक़द्दस शहर से चार किलो मीटर दूर अबूदेस के इलाक़े में भेजने का प्रोग्राम बनाया है।दूसरी तरफ़ फ़लिस्तीन की इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास नें ज़ायोनी सरकार के ग़ासेबाना क़ब्ज़े से सभी फ़लिस्तीनी इलाक़ों की आज़ादी की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।हमास के लीडर महमूद अल ज़हार नें कहा है कि सभी फ़लिस्तीनी इलाक़ों की आज़ादी के लिये फ़लिस्तीनियों की लड़ाई क़ानून और नियमों के अनुसार है।