इस साल हज हज करने वाले लोगों की संख्या मुश्किल से 15-16 लाख होगी। सऊदी सरकार नें हरमे पाक को बड़ा करने के लिये हाजियों की संख्या पचास प्रतिशत कम कर दी है जबकि बैरूनी देशो के हज यात्रियों की संख्या बीस प्रतिशत कम कर दी है। अकसर बीस लाख बैरूनी हज यात्री हज अदा करते थे और उसके अलावा सऊदी के निवासियों और सऊदी में रह कर काम कर रहे विदेशी लोग जो हर साल हज पर जाते थे, की संख्या आठ से दस लाख हुआ करती थी। विदेश मंत्रालय के एक सदस्य नें कहा कि सऊदी अरब नें हिन्दुस्तान सरकार को यह सूचना दी है कि वह इस साल एक लाख सत्तर हज़ार हिन्दुस्तानी हाजियों के बजाए सिर्फ़ एक लाख तीस हज़ार हज यात्रियों को परमीशन दे सकेंगे। यह इस लिये किया गया है कि ख़ानए काबा में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी है और उसे बड़ा किया जा रहा है जिससे हरमे पाक के सहन और अन्दर लाखों हाजियों के लिये इबादत करने की जगह होगी।
22 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 432903
सऊदी सरकार नें हरमे पाक को बड़ा करने के लिये हाजियों की संख्या पचास प्रतिशत कम कर दी है जबकि बैरूनी देशो के हज यात्रियों की संख्या बीस प्रतिशत कम कर दी है।