21 जून 2013 - 19:30
तालेबान और अमेरिका के बीच बातचीत

अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमरीका के एक विशेष प्रतिनिधि जेम्स डोब्बिन्स तालिबान के साथ वार्ता करने शनिवार को क़तर की राजधानी दोहा पहुँचे

तालेबान के साथ सीधी वार्ता के उद्देश्य से अमरीकी प्रतिनिधि क़तर पहुंचे हैं।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमरीका के एक विशेष प्रतिनिधि जेम्स डोब्बिन्स तालिबान के साथ वार्ता करने शनिवार को क़तर की राजधानी दोहा पहुँचे।  कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की शाम को अमरीकी प्रतिनिधि और तालिबानी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता होगी।  बताया यह जा रहा है कि इस भेंटवार्ता के समय अमरीकी विदेश मंत्री भी वहां पर उपस्थित हो सकते हैं किंतु उनके कार्यक्रम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  ज्ञात रहे कि  अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने तालेबान द्वारा क़तर में कार्यालय खोले जाने तथा उसपर विशेष झंडा और बोर्ड लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी साथ ही उन्होंने अमरीका से बातचीत प्रक्रिया स्थगित कर देने की भी धमकी दी थी।