21 जून 2013 - 19:30
केवल सीरियन जनता ही तय करेगी अपना भविष्य।

बश्शार असद ने रूस के माध्यम से गुट आठ के सदस्य सात देशों अर्थात अमरीका, ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और केनेडा के नेताओं को संदेश दिया है कि वे किसी भी रूप में सत्ता नहीं छोड़ेंगे और केवल सीरियाई जनता को अपने देश के भविष्य निर्धारण का अधिकार है...

सीरिया के राष्ट्रपति ने देश के भविष्य निर्धारण को जनता का अधिकार बताया है। लेबनान की एक वेबसाइट अलख़बर प्रेस के अनुसार बश्शार असद ने रूस के माध्यम से गुट आठ के सदस्य सात देशों अर्थात अमरीका, ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और केनेडा के नेताओं को संदेश दिया है कि वे किसी भी रूप में सत्ता नहीं छोड़ेंगे और केवल सीरियाई जनता को अपने देश के भविष्य निर्धारण का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस समय सीरिया कई देशों और अनेक आतंकवादी संगठनों से युद्ध की स्थिति में है और सरकार तथा सेना, देश की सुरक्षा व स्थिरता की रक्षा के लिए उनका मुक़ाबला कर रहे हैं। बश्शार असद ने कहा कि सीरियाई सरकार वार्ता के माध्यम से देश के संकट के समाधान और बिना किसी शर्त के जेनेवा-दो सम्मेलन में अपना प्रतिनिधि भेजने के लिए तैयार है।