ईरान के उप सेनाध्यक्ष ने कहा है कि अमरीका के नागरिक इस सरकार द्वारा पाले गए आतंकवादियों की बलि चढ़ेंगे।ब्रिगेडियर जनरल मसऊद जज़ायरी ने शनिवार को सीरिया में अमरीकी सरकार के मानवता विरोधी क्रियाकलाप की आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सूचनाएं मिली हैं कि अमरीका द्वारा प्रशक्षित आतंकवादी स्वयं इस देश में बल्कि कुछ यूरोपीय देशों में भी अपनी पैठ बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि अलक़ाएदा, अमरीका द्वारा बनाया गया आतंकवादी संगठन है जिसे इस्लाम को बदनाम करने तथा अमरीका की ओर से आतंकवादी कार्यवाहियां करने के लिए गठित किया गया है। ईरान के उप सेनाध्यक्ष ने इसी प्रकार सीरिया में अरब सरकों के क्रियाकलाप की आलोचना करते हुए कहा कि सीरिया में हो रहे अपराधों के संबंध में जितने दोषी अमरीकी व ज़ायोनी हैं, उतने ही दोषी क्षेत्र के अरब देश भी हैं।
21 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 432582
ईरान के उप सेनाध्यक्ष ने कहा है कि अमरीका के नागरिक इस सरकार द्वारा पाले गए आतंकवादियों की बलि चढ़ेंगे।