अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला आज 12वें दिन भी जारी रहा। उधर तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोग़ान नें प्रदर्शनकारियों को भयानक परिणाम की चेतावनी दी है। ओर्दोग़ान नें प्रदर्शनकारियों से कहा कि मेरा सब्र अब जवाब दे रहा है, मैं और सब्र नहीं कर सकता, प्रदर्शन ख़त्म किये जाएं वरना प्रदर्शनकारियों को कठोर परिणाम भुगतने होंगे। लेकिन प्रदर्शनकारियों नें तुर्की प्रधानमंत्री की धमकी को अनसुना कर दिया है। इस्ताम्बूल का तक़सीम चौक आज भी जंग का मैदान बना रहा। पुलिस नें प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिये आँसू गैस, रबड़ की गोलियों और पानी की बौछार का प्रयोग किया जिसके जवाब में प्रदर्शनकारियों नें पुलिस पर पत्थरों और पैट्रोल बमों से हमले किये। ग़ाज़ी पार्क और आस पास के क्षेत्रों में बार बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़पें हो रही हैं। तुर्की जनता प्रधानमंत्री ओर्दोग़ान की अमरीका के सामने झुकने और सीरिया के विरुद्ध पॉलिसी पर नाराज़ है।
14 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 430080
तुर्की में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला आज 12वें दिन भी जारी रहा। उधर तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोग़ान नें प्रदर्शनकारियों को भयानक परिणाम की चेतावनी दी है।