इस्राईल नें संयुक्त अरब अमीरात समेत उन अरब देशों को भी हथियार बेचें हैं जिनके इस्राईल के साथ राजनयिक रिश्ते नहीं हैं। इस्राईल नें इमारात, मिस्र अलजीरिया और मोरक्को को पिछले पाँच सालों में हथियार बेचे हैं। इस्राईली अख़बार हार्टज़ की रिपोर्ट के अनुसार कई इस्लामी देश ऐसे भी हैं जिनका इस्राईल के साथ राजनयिक रिश्ता नहीं है और उन्होंने भारी संख्या में इस्राईल से असलहे और जंग का सामान लिया है। ब्रिटेन के बी. आई. एस. नें एक्सपोर्ट लाईसेंस की एक लिस्ट जारी की है जिसमें उसने असलहे बेचने की मंज़ूरी दी जिनमें हथियार या युद्ध सामग्री किसी तीसरे देश को दिये जाने की परमीशन दी गई। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन नें कुछ देशों को असलहे की बिक्री पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन पिछले कुछ सालों में उसे सख़्त आलोचना का सामना करना पड़ा जब उसनें असलहों के एक्सपोर्ट की इजाज़त दे दी थी। दो साल पहले ब्रिटेन की सरकार को उस समय आड़े हाथों लिया गया जब यह सच्चाई सामने आई कि बहरैन में जनता के आंदोलन के दौरान ब्रिटेन नें बहरैन को भीड़ को कंट्रोल करने के असलहे दिये थे।
14 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 430079
इस्राईल नें संयुक्त अरब अमीरात समेत उन अरब देशों को भी हथियार बेचें हैं जिनके इस्राईल के साथ राजनयिक रिश्ते नहीं हैं। इस्राईल नें इमारात, मिस्र अलजीरिया और मोरक्को को पिछले पाँच सालों में हथियार बेचे हैं।