4 जून 2013 - 19:30
प्रदर्शनों में तेज़ी, एक आदमी की मौत।

तुर्की में सरकार के विरद्ध प्रदर्शन आज भी जारी हैं। इस्तामबूल में होने वाले प्रदर्शनों में एक आदमी की मौत हो गई और 1700 प्रदर्शन कारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) ने तुर्क अख़बार हुर्रियत के हवाले से लिखा है कि तुर्की में सरकार के विरद्ध प्रदर्शन आज भी जारी हैं। इस्तामबूल में होने वाले प्रदर्शनों में एक आदमी की मौत हो गई और 1700 प्रदर्शन कारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया। तुर्की की राजधानी समेत देश के 67 शहरों में 5 दिनों से तेज़ी के साथ प्रदर्शन हो रहे हैं। उस्मानिया दौर की तर्ज़ पर निर्माण क़ुबूल नहीं हैं, यही वह मांग है जिसनें तुर्की को 5 दिन से जंग का मैदान बनाया हुआ है, आज भी इस्तामबूल, अज़मीर और अंक़ारा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़पें हुईं। इस्तांबूल में हज़ारों लोगों नें प्रदर्शन किया। पुलिस नें प्रदर्शन कारियों को भगाने के लिये पानी की बौछार और आँसू गैस का प्रयोग किया जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शन कारियों में ज़ोरदार झड़पें हुईं जिसमें सैकड़ों प्रदर्शन कारी घायल हो गए। तुर्की के 67 शहरों में अब तक 235 प्रदर्शन हो चुकें हैं जिनमें हज़ारो लोग घायल हो चुके हैं।