अल-कुसैर पर सीरियाई सेना के पूरे कंट्रोल के बाद इस्लामी रिपब्लिक ईरान ने सीरिया की सरकार और सेना को बधाई दी है। ईरान के विदेश सचिव अमीर अब्बदुल्लाहियान ने इसके साथ ही कहा है कि जो देश, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं और उनके लिए हथियार भेज रहे हैं वह इस देश के नागरिकों के जनसंहार और सीरिया की तबाही के ज़िम्मेदार हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने स्रानसटेजिक हिसाब से महत्वपूर्ण शहर कुसैर पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया है।सीरिया की सरकारी टीवी रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना ने बुध के दिन सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के साथ पिछले कई दिनों की लड़ाई के बाद इस शहर को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया है।कुसैर, आतंकवादियों के लिए लेबनान से हथियार तस्करी और सेना पर हमले का असली सेंटर था।आतंकवादियों ने क़ुसैर के लोगों के घरों को आग लगा दी थी और उन्हें सेना के मुकाबले में ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे ताकि सेना को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
4 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 426691
अल-कुसैर पर सीरियाई सेना के पूरे कंट्रोल के बाद इस्लामी रिपब्लिक ईरान ने सीरिया की सरकार और सेना को बधाई दी है