4 जून 2013 - 19:30
सीरियाई सेना ने कुसैर पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया।।

सीरिया की सरकारी टीवी रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना ने बुध के दिन सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के साथ पिछले कई दिनों की लड़ाई के बाद इस शहर को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया है

सीरियाई सेना ने स्ट्राटेजिक हिसाब से महत्वपूर्ण शहर कुसैर पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया है। सीरिया की सरकारी टीवी रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना ने बुध के दिन सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के साथ पिछले कई दिनों की लड़ाई के बाद इस शहर को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया है।कुसैर, आतंकवादियों के लिए लेबनान से हथियार तस्करी और सेना पर हमले का असली सेंटर था।आतंकवादियों ने क़ुसैर के लोगों के घरों को आग लगा दी थी और उन्हें सेना के मुकाबले में ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे ताकि सेना को आगे बढ़ने से रोका जा सके।