4 जून 2013 - 19:30
तुर्की प्रदर्शनों में 3 की मौत और 3500 घायल।

तुर्की में पिछले पांच दिनों से जारी प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 3 प्रदर्शनकारियों की मौत और 3500 अन्य घायल हुए हैं

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना ने तुर्की समाचार सूत्रों के हवाले से नक़्ल किया है कि तुर्की में पिछले पांच दिनों से जारी प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 3 प्रदर्शनकारियों की मौत और 3500 अन्य घायल हुए हैं। तुर्की टीवी एन, टी, वी के अनुसार 22 वर्षीय जवान अब्दुल्लाह जूमरत जो प्रदर्शन के दौरान घायल हो गया था और घावों की ताब न लाकर मारा गया है। सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान अब तक कम से कम 3 लोग मारे औऱ 3500 घायल और 2000 के करीब लोगों को सरकार ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब ओरदोग़ान की ग़लत नीतियों के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।