कुछ यूरोपीय मुल्कों ने हिज़्बुल्लाह का नाम आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में डाले जाने का विरोध किया है। अल-आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन ने लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह का नाम आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में डालने का प्रस्ताव दिया था जिसका यूरोपीय संघ के कुछ सदस्य मुल्कों ने विरोध किया। कुछ यूरोपीय मुल्कों ने इस संबंध में चिंता जताते हुए ऐलान किया है कि इस तरह का फ़ैसला मध्यपूर्व में अस्थिरता में बढ़ोत्तरी का कारण बनेगा। जिन बातों को आधार बनाकर ब्रिटेन ने हिज़्बुल्लाह का नाम आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में डालने का प्रस्ताव दिया था उसके बारे में यूरोपीय संघ के इन सदस्य मुल्कों ने शक ज़ाहिर किया है। इन यूरोपीय मुल्कों ने बल देकर कहा है कि इस तरह के फ़ैसले से ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के संबंधों को कठिनाइयों का सामना हो सकता है।
4 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 426688
कुछ यूरोपीय मुल्कों ने हिज़्बुल्लाह का नाम आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में डाले जाने का विरोध किया है