4 जून 2013 - 19:30
क्रिमनल कोर्ट द्वारा 6 आतंकवादियो को फांसी की सज़ा।

युनाइटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की क्रिमनल कोर्ट ने 6 आदमियों को आतंकवादी हमलों के अपराध में फांसी की सज़ा सुनाई है.......

युनाइटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की क्रिमनल कोर्ट ने 6 आदमियों को आतंकवादी हमलों के अपराध में फांसी की सज़ा सुनाई है।इराक़ की क्रिमनल कोर्ट ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह छः लोग आतंकवादी गुटों से सहयोग करते थे और बम तथा कार बम रखने के अपराध में इन्हें फांसी का आदेश दिया जा रहा है।इराक़ के कुछ सामाचारिक सूत्रों ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके अनुसार इराक़ में मई 2013 में आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या इस देश में 2008 के बाद किसी एक महीने में सबसे अधिक है।इराक़ के जानकार सूत्र भंग हो चुकी बअस पार्टी के बचे खुचे तत्वों और उन देशों को इस देश में आतंकवादी हमले का ज़िम्मेदार बताते हैं जिनका इराक़ में विगत में दख़ल रहा है, औऱ जिन्हें सऊदी अरब व क़तर का समर्थन हासिल है।