अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) के अनुसार मिस्र की नेशनल फ़्रंट पार्टी के हेडक्वार्टर नें शेख़ यूसुफ़ क़रज़ावी की हिज़बुल्लाह और तशय्यो के विरुद्ध दिये गए ख़ुतबे (भाषण) की कड़े शब्दो में आलोचना करते हुए उन्हें इस्राईल का चेला बताया। इस संगठन नें पिछले दिन रविवार को अपने बयान में कहा कि क़रज़ावी मुसलमानों को सीरिया में लड़ाई की दावत दे रहा है और उसकी बातें ज़ायोनी उद्देश्यों को प्राप्त करने में बहुत सहायक होंगी।नेशनल फ़्रंट नें क़रज़ावी को ज़ायोनी मुफ़्ती का नाम देते हुए इस्लामी दुनिया से मांग की कि फाँसी के फंदे पर लटकाया जाए और दीनी उल्मा से ताकीद की कि उसके चेहरे से पर्दा हटा दिया जाए और लोगों को बताया जाए कि वह ज़ायोनी हुकूमत के मक़सदों को ध्यान में रखकर इस तरह के ख़ुत्बे (भाषण) देते हैं और इस्लामी दुनिया के अन्दर आपसी मतभेद पैदा करते हैं।उधर तंज़ीम बराए आज़ादिए फ़लिस्तीन नें भी क़रज़ावी के बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि क़रज़ावी को सज़ाए मौत दी जाए और उन्हे फ़ेसबुक पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि सीरिया में बहने वाले ख़ून का ज़िम्मेदार क़रज़ावी है। फ़लिस्तीन के इस संगठन नें अपने बयान में यह भी कहा कि क़रज़ावी ज़ायोनी उद्धेश्यों को पूरा करने के लिये ऐसी हरकत कर रहा है। इसलिये क़ानून को चाहिये कि उसे फाँसी के फंदे पर लटका दे।
3 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 426317
मिस्र की नेशनल फ़्रंट पार्टी के हेडक्वार्टर नें शेख़ यूसुफ़ क़रज़ावी की हिज़बुल्लाह और तशय्यो के विरुद्ध दिये गए ख़ुतबे (भाषण) की कड़े शब्दो में आलोचना करते हुए उन्हें इस्राईल का चेला बताया......