3 जून 2013 - 19:30
हज़रत इमाम खुमैनी र.ह की चौबीसवीं बरसी आज।

आज पूरे ईरान में इस्लामी इंक़ेलाब के संस्थापक हज़रत इमाम खुमैनी र.ह की चौबीसवीं बरसी मनाई जा रही है.....

आज पूरे ईरान में इस्लामी इंक़ेलाब के संस्थापक हज़रत इमाम खुमैनी र.ह की चौबीसवीं बरसी मनाई जा रही है। बरसी में शामिल होने के लिए पूरी दुनिया से इमाम खुमैनी के चाहने वाले हजारों लोग तेहरान पहुंच चुके हैं सोमवार को तेहरान में विदेशी मेहमानों को सम्बोधित करते हुए इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद ने कहा है कि इस्लामी इंक़ेलाब के संस्थापक हज़रत इमाम खुमैनी दुनिया के अत्याचारी सिस्टम के विरूद्ध उठ खड़े हुए।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद ने सोमवार के दिन तेहरान में विदेशी मेहमानों सेमुलाक़ात में कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान के संस्थापक सामाजिक व्यवस्था में सुधार के लिए भौगोलिक सीमाओं के कायल नहीं थे इसी आधार पर इमाम खुमैनी दुनिया के किसी भी हिस्से में हो रहे अत्याचार के विरूद्ध आवाज़ उठाते थे।