30 मई 2013 - 19:30
म्यांमार में मुसलमानों के खिलाफ़ फिर भड़की हिंसा।

म्यांमार में मुसलमानों के खिलाफ़ फिर से भड़की हिंसा में, बौद्ध चरमपंथियों ने एक मस्जिद, एक अनाथालय और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

म्यांमार में मुसलमानों के खिलाफ़ फिर से भड़की हिंसा में, बौद्ध चरमपंथियों ने एक मस्जिद, एक अनाथालय और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया।यह हिंसा यंगून से 700 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित लेशियो में मंगल की रात हुई। स्थानीय चरमपंथियों ने मंगल की देर रात स्थानीय पुलिस स्टेशन को घेर लिया। यह बौद्ध चरमपंथी पुलिस स्टेशन में बंद एक मुसलमान को अपने हवाले किए जाने की मांग कर रहे थे।एक लेशियो पुलिस अधिकारी ने अपना नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर बताया कि जलाए गए स्थानों में शहर की सबसे बड़ी मस्जिद और एक अनाथालय भी है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लगभग 200 बौद्ध चरमपंथियों पर आधारित एक ग्रुप शहर में मुसलमानों के घरों को आग के हवाले करने में व्यस्त था। म्यांमार में सरकार के खुले समर्थन से अल्पसंख्यक मुसलमानों का नरसंहार किया जा रहा है तथा सैकड़ों वर्षों से इस देश में बसे रोहिंग्या मुसलमानों को सरकार ने नागरिकता देने से इंकार कर दिया है, केवल इतना ही नहीं बल्कि सरकार ने अपने नए आदेश में मुसलमानों पर दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर पाबंदी भी लगा दी है।